उरई। नेताओं और भाजपा के आम कार्यकर्ताओं से आये दिन मिल रही शिकायतों को देखते हुये जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने जिले को कानपुर देहात से जोडने वाले यमुना के निर्माणाधीन पाल सरैनी सेतु का अचानक निरीक्षण कर डाला।
सेतु निगम द्वारा बनाया जा रहा यह पुल निर्धारित समय पूर्ण हो जाने के बाबजूद बिलंवित था। इसमें बहुत अधिक समय लगने से क्षेत्रवासी बैचेन हो रहे थे। इसके कारण पुल का कार्य घटिया होने से लोगो में गुस्सा और बढ गया था।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने इसे देखते हुये खुद मौके पर पहुंचकर कार्य का जायजा लेने का निश्चय किया जिसके चलते खराब मौसम की परवाह न करते हुये सोमवार को वे पुल पर सेतु निगम के अभियंताओं को लेकर पहुंच गयी तो गुणवत्ता विहीन कार्य का नजारा उनकी आंखो के सामने आ गया जिसे लेकर उन्होने अभियंताओं को जमकर फटकारा । खास तौर से अप्रोच की खराब हालत पर वे बहुत खफा दिखी।
उन्होने अभियंताओं से पुल का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करने और निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप इस्तेमाल करने के निर्देश दिये। कहा कि वे एक बार फिर पुल का निरीक्षण करेंगी और खामिया बनी रहीं तो कडी कार्रवाई करने में नहीं हिचकेगी।








Leave a comment