स्टेट बैंक के सामने हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, टला बडा हादसा


उरई। शहर के मुख्य मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का तार दिन में अचानक टूटकर गिरने से हादसा होते होते बचा ।
गनीमत यह थी कि मौसम खराब होेने के कारण सडक पर विशेष आवागमन नहीं था। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने एक बाइक टूटे तार की चपेट में आ गयी जिससे उसमें आग लग गयी और बाइक धूं धूं करके जलने लगी। उस समय बाइक सवार कहीं चला गया था।
हादसा देखकर आस पास के दुकानदार भडक गये और उन्होने बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाते हुये सडक जाम करने की कोशिश की । किसी तरह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया । बाद में विद्युत कर्मी लाइन ठीक करने पहुंचे । रिपेयरिंग चलने के कारण लम्बे समय के लिये विद्युत आपूर्ति बाधित रही ।

Leave a comment