जालौन-उरई । सोमवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मानव श्रृंखला बनाई गई एवं सुरक्षित यातायात के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई।
सोमवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर एडीएम पूनम निगम, एसडीएम सना अख्तर व सीओ उमेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में छत्रसाल इंटर कॉलेज परिसर में सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा स्कूली बच्चों ने भाग लिया। नेताजी की जयंती पर स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज परिसर में ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन व बीडीओ संदीप यादव के नेतृत्व में मानव श्रंखला बनाई गई। इस दौरान छत्रसाल इंटर कॉलेज परिसर में एसडीएम सना अख्तर ने नेताजी के बारे में अपने भावों को व्यक्त करते हुए कहा कि सुभाषचंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा में कटक में हुआ था। नेताजी ने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया था। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा बुलंद करने वाले सुभाष चंद्र बोस आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। उन्होंने आजाद हिद फौज का गठन किया। उनके विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। अंत में उपस्थित जनों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर तहसील बलराम गुप्ता, बीईओ अमर सिंह, एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार, एडीओ आईएसबी मनोज निरंजन, मनोज गौतम, एडीओ कोऑपरेटिव शैलेंद्र सिंह, हरीश कुमार, हेमंत मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।








Leave a comment