सिरसाकलार-उरई। थाना क्षेत्र के जहटौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार की रात कमरे का दरवाजा तोडकर भीतर घुसे अज्ञात लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला जिसमें वे जूट के 4 टाट उठा ले गये। उन्होने बगल के कमरे में जिसमें कार्यालय है, का भी किवाड तोडने का प्रयास किया पर कामयाब नहीं हो पाये। खीझ में उन्होेने स्कूल में जाते जाते तोड फोड कर डाली । विद्यालय की हेड मास्टर शमीम अख्तर शेख ने सुबह चोरी की घटना मालूम होने पर थाने में सूचना दी। थाना प्रभारी दिब्य प्रकाश तिवारी ने मौके पर आकर स्कूल का निरीक्षण किया और वारदात का जायजा लिया।

Leave a comment