उरई | यहाँ के मैथिली बुद्ध विहार में चल रहे तीन दिवसीय बुद्ध धर्म सम्मेलन का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ और जिले के कोने-कोने से आए हुए लोगों द्वारा भंते व प्रचारकों को भोजन दान वस्त्र दान किए गए। कार्यक्रम की शुरूआत कथावाचक अरविंद बौद्ध भिण्ड व प्रीति बौद्ध इटावा और माया देवी ने भीम गीत द्वारा व तथागत बुद्ध के महापरिर्वाण के समय की कथा संगीतमय गानों के द्वारा की | वही प्रागंण मे बैठी मातायें बहनें भावपूर्ण नमन करती रही, अजय गौतम व साथियों ने भी इस बुद्ध समागम कार्यक्रम में बाबा साहब के बुद्ध को समर्पित गायन लोगो को सुनाया,दूसरी ओर जिले के कोने-कोने से विशिष्ट लोगों का आगमन हुआ | राजनैतिक दलों के नेता व सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों समेत शिक्षकों की उपस्थिति बहुत संख्या मे रही, कार्यक्रम का संचालन रामबिहारी बाबू जी ने किया | कार्यक्रम संयोजक ज्ञान ज्योति ने सम्मेलन मे सभी आगंतुकों व मुहल्लावासियों को उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए उनका साधुवाद किया,जलपान भोजन दान भी किया गया । बसपा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी व संजय गौतम ,भगवती शरण पांचाल ,हरीशंकर याज्ञिक,श्याम दोहरे, राम औतार गौतम,वीरेंद्र मास्टर बौद्ध,सुरेश चंद्र आजाद,सोबरन सिंह राठौर, देवेंद्र जाटव, नरेश गौतम , प्रमोद बौद्ध दद्दा,रामकुमार राही,सत्यशील ,पुनीत भारती, प्रेमकुमार, महिलाओ में आशा बौद्ध , रामकली बौद्ध, वर्षा भास्कर,मीरा बौद्ध , अर्चना बौद्ध ने भी उपस्थिति दर्ज कराई | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भन्ते रूपक,चन्द्रशेखर, कुलदीप, राजेश शिवराम आदि ने व्यवस्था को संभालकर कार्यक्रम को सफल बनाया |








Leave a comment