उरई। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास भवन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुये जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने कहा कि हमारे प्रदेश की विरासत, परम्परायें और इतिहास बेमिसाल है। उन्होंने फीता काटकर आयोजन का शुभारंभ किया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये गये थे जिनमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया था। यह प्रदर्शनी 26 नवम्बर तक जारी रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम , परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी उपायुक्त स्वतः रोजगार अवधेश दीक्षित, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार , जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव और उद्यान अधिकारी आशीष कटियार आदि मौजूद रहे ।








Leave a comment