बालिका दिवस पर कई महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान


उरई। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को कलैक्टेªट से निकाली गयी जागरूकता रैली को जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने हरी झण्डी दिखाई। इस रैली का उद्देश्य लैंगिक भेद भाव और उसके कारण प्रचलित कुरीतियों के उन्मूलन के लिये समाज को मानसिक रूप से तैयार करना था रैली में स्कूली छात्र छात्राओं ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया । बालिका उत्थान से जुडे विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
      कलैक्टेªट सभागार में जनपद का नाम रोशन करने वाली बालिकाओं व महिलाओं का जिलाधिकारी चांदनी सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।
      जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियों के लिये सुरक्षात्मक माहौल का सृजन करने की आवश्यकता है ताकि बेटियां निर्भीक होकर अपनी बात कह सकें और अपनी भूमिका का निर्वहन वे उचित तरीके से कर सकें। सम्मानित होने वाली बालिकाओं में राष्ट्रीय स्तर पर ऐथलैटिक्स में प्रतिभाग करने वाली रेशमा, स्वयं सहायता समूह की परवीन बेगम व अंगूरी, स्वास्थ्य विभाग में सेवायें देने वाली डा0 सुनीता बनौधा व डा0 गरिमा सिंह, बालिका सुरक्षा व महिला सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिये पूनम यादव व रानी गुप्ता , बालिका शिक्षा में डा0 कल्पना श्रीवास्तव , डा0 ममता स्वणर््ाकार , हिना नाज व दीप्ति गुर्जर , खेल कूंद में रोहिणी और साधना , चित्रकला के लिये प्रिंसी निकिता , पलक यादव , समाजसेवा हेतु गरिमा पाठक शामिल हैं।
     कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 अमरेन्द्र कुमार , महिला कल्याण विभाग से प्रवीणा, रिचा, ज्योति, अर्चना, सर्वेश , रागिनी अलकमा , जूली, नीतू, चन्दन सिंह , वीर सिंह तथा अन्य जनों ने प्रतिभाग किया ।

Leave a comment