उरई। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले की 500 से अधिक किशोरियों ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे। इनमें 12वीं तक शिक्षा को अनिवार्य और निशुल्क करने के मांग की गयी है ताकि सरकारी स्कूलों को अनुपलब्धता और निजी स्कूलों में फीस वहन न कर पाने की वजह से बीच में पढाई छोड देने वाली बालिकायें अपनी शिक्षा पूर्ण कर सकें।
24 जनवरी को सारे विश्व में अन्तराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है और भारत में इस दौरान राष्ट्रीय बालिका दिवस मनता है। शिक्षा अधिकार पर काम करने वाली जिले की कई संस्थाओं ने आज संयुक्त रूप से उक्त मांगो के सिलसिले में जिला विद्यालय निरीक्षक को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कुलदीप कुमार बौद्ध व रेहाना मंसूरी अगुवाकार की भूमिका में मौजूद रहे।








Leave a comment