जालौन-उरई । ढाबा पर खाना खाने दौरान अज्ञात चोर पिकअप ले उड़े। पीड़ित वाहन स्वामी ने पिकअप चोरी की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार चोरों की तलाश शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी इमामबख्श ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार को वह औरैया रोड स्थित एक ढाबे पर रात करीब 10 बजे खाना खाने के लिए गए थे। ढाबे के बाहर पिकअप खड़ी कर वह अंदर खाना खाने लगे। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी पिकअप चोरी कर ले गए। खाना खाकर जब वह बाहर आए तो पिकअप गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी पिकअप का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की।







Leave a comment