जालौन-उरई । सभासद के पुत्र को एक अन्य सभासद प्रतिनिधि द्वारा जातिसूचक गालियां देने एवं घर में घुसकर मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी सभासद प्रतिनिधि को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया। 

भाजपा सभासद राजकुमार वर्मा के पुत्र ललित कुमार उर्फ ईलू रविवार की शाम वह मोहल्ले में ही स्थित कुएं के पास खड़े होकर मजदूरों का हिसाब कर रहे थे। तभी एक अन्य सभासद प्रतिनिधि रामवीर उर्फ भूरे यादव ने चार पांच अज्ञात साथियों के साथ वहां आकर सभासद पुत्र को न सिर्फ जातिसूचक गालियां दीं बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। जब वह बचने के लिए घर में घुस गए तो घर में घुसकर भी मारपीट की। उक्त मामले में सभासद पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सभासद प्रतिनिधि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि उक्त रामवीर कोंच चौराहे के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पकड़कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उक्त संदर्भ में कोवताल कुलदीप तिवारी ने बताया कि आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a comment