बीहड की छात्रा की प्रतिभा का कमाल, शिव नाडार फांउडेशन की पसीना छुडाने वाली विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में गाडा कामयाबी का झण्डा


रामपुरा-उरई। पचनद के दुर्गम बीहड क्षेत्र में पली-बढी मजदूर की बेटी ने शिव नाडर फांउडेशन द्वारा संचालित विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा पास करके कीर्तिमान स्थापित कर दिया ।
      कहा जाता है कि प्रतिभा क्षेत्र, परिवार या सम्पन्नता की मोहताज नहीं होती। गुदडी में भी लाल छुपे हो सकते हैं इस कहावत को चरितार्थ करते हुये पडोसी जनपद के चकरनगर विकास खण्ड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बिहार की कक्षा 5वीं की छात्रा दीपिका पुत्री सहदेव निवासी पुरा खेडा ने शिव नाडर फांउडेशन की कठिन विद्या ज्ञान परीक्षा की वैतरणी पार करके साधनहीन परिवारों के बच्चों में नया आत्म विश्वास भरने का काम किया। इसके लिये उसे तराशने में पुष्पेन्द्र कांत त्रिपाठी प्रधान अध्यापक , प्रतीक गुप्ता शिक्षक , रामकेश शिक्षा मित्र आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा ।
       फांउडेशन की परीक्षा पास करने की खबर से दीपिका के पिता सहदेव की अंाखों में खुशी के आंसू छलछला उठे। उन्होंने प्रधानाध्यापक पुष्पेन्द्र कांत त्रिपाठी के परिश्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने भी शिक्षकों को सराहा। खण्ड शिक्षा अधिकारी चकर नगर उपेन्द्र कुमार भारती ने शिक्षकों की प्रशंसा करते हुये दीपिका के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Leave a comment