उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जिले का हैलीकोप्टर से व्यस्त दौरा


उरई। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले के संक्षिप्त एक दिवसीय भ्रमण पर हैलीकोप्टर से आयेगें।
       केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11 बजे  झांसी में अपने विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुये किला रोड स्थित पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भाजपा जिला पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों से भेंट करेगें। दोपहर बाद 12.30 बजे झांसी पुलिस लाइन में राजकीय हैलीकोप्टर पर सवार होकर उरई आयेगें । 12.50 मिनट पर उनका हैलीकोप्टर स्थानीय पुलिस लाइन में लैण्ड करेगा जहां से कार में वे जेल रोड पर अमन राॅयल गैस्ट हाउस पहुंचेगें । इसके बाद जनपद की विभागीय परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण यहां भी करेगें। उनका यहां से 2.50 मिनट पर हैलीकोप्टर के जरिये वापस लखनऊ प्रस्थान का कार्यक्रम है।
        ध्यान रहे कि केशव प्रसाद मौर्य पर ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास , ग्रामीण अभियंत्रण , खाद्य प्रसंस्करण , मनोरंजन कर , सार्वजनिक उद्यम और राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का जिम्मा हैं। इन विभागों से जुडी परियोजनाओं के स्थलीय निरीक्षण की बात होने से इनके अधिकारी आज गणतंत्र दिवस की छुटटी भूलकर देर रात तक कील कांटे दुरूस्त करने में लगे रहे।

Leave a comment