
उरई। कडाके की सर्दी और भींगते मौसम के बीच गुरूवार को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरी गरिमा और जोश खरोश के साथ मनाया गया । सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभा व राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किये गये । मुख्य समारोह पुलिस लाइन में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुये केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने पुलिस की रैपिड परेड की सलामी ली।

जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण यथा जिला जज तरूण सक्सैना , जिलाधिकारी चांदनी सिंह , पुलिस अधीक्षक डा0 ईराज राजा , अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी , कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी , एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन , जेल अधीक्षक नीरज देव आदि उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन देश की स्वाधीनता के लिये बलिदान देने वाले शहीदों के पुण्य स्मरण और उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित करने के साथ यह संकल्प लेने का है कि हम अपने देश की रक्षा, गौरव औैर उत्थान के लिये समर्पित रहेगें ताकि शहींदों की भावनाओं को पूरा किया जा सके।

परेड मार्च के दौरान प्रदर्शित उत्कृष्ट संतुलन व एक रूपता के लिये परेड कमाण्डरों सहित परेड में शामिल सभी जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भव्य पुलिस परेड में सशस्त्र पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर का प्रदर्शन हुआ। पीएसी बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों के बीच सशस्त्र पुलिस , बज्र वाहन , मोटर साईकिल दल, यातायात पुलिस , पुलिस रेडियों शाखा के जवान कदम ताल करते हुये अत्यंत शोभायमान हुये। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने मुख्य अतिथि अन्य अतिथियों व गणमान्यों का आभार जताया ।

उधर कलैक्टेªट में 74वे गणतंत्र दिवस के मौके पर जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया इसके बाद राष्ट्र गान गाया गया । जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप सार्वजनिक दायित्व का निर्वाह करेें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम , अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोतीलाल यादव , अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव , नगर मजिस्टेªट कुवंर वीरेन्द्र मौर्य , वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी , डिप्टी कलैक्टर हेमंत पटेल आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।








Leave a comment