
कालपी-उरई। कालपी गार्डन में युवा शक्ति संगठन का वार्षिक समारोह विधायक विनोद चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिसमें उन्होने कहा कि युवाओं के प्रयास से देश और समाज में बहुत बडे बडे परिवर्तन संभव हैं। उन्होंने इसके लिये युवा शक्ति संगठन को पूरा सहयोग और समर्थन का वचन दिया ।
नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कमर अहमद ने इस अवसर पर कहा कि हम सब मिलकर समाज में एक दूसरे को आगे बढाकर राष्ट्रीय पुर्न निर्माण की भूमिका सार्थक ढंग से निभा सकते हैं। युवा शक्ति की स्टेट कोआर्डीनेटर ने संगठन का परिचय देते हुये कहा कि यह जिले के 4 ब्लाकों कदौरा , कुठौन्द , जालौन और महेवा में व कानपुर देहात के अमरौधा ब्लाक में युवाओं के साथ काम कर रहा है। लोक माता अहिल्या बाई होल्कर संघ के संस्थापक पे्रमनारायण सिंह पाल , बुन्देलखण्ड दलित अधिकार मंच के संस्थापक कुलदीप कुमार बौद्ध , मलक पुरा के प्रधान अमित , सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार जादौन , अमन आदि ने भी विचार प्रकट किये।









Leave a comment