कालपी-उरई | नगर पालिका के ठेका  सफाई कर्मचारियों ने मेहनताने  की मांग को लेकर पालिका गेट पर धरना दिया और  नारेबाजी की। सूचना पाकर पुलिस तथा जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को शांत कराया।

  नगर के मोहल्ला फूलपुरा निवासी राजू वाल्मीकि  कई महीनों से नगर में ठेकेदार द्वारा नियुक्त सफाई कर्मचारी है।  मेहनताना  न मिलने से आक्रोशित राजू वाल्मीकि  और उसके साथियों ने  शनिवार की सुबह पालिका के गेट पर  इकट्ठा हो कर नारेबाजी की और  पालिका कार्यालय सील कर दिया जिससे कार्यालय में आवागमन ठप्प हो गया ।  नतीजतन  कचरा ढोने वाली गाड़ियां तक नहीं निकल सकी। गेट पर सफाई कर्मचारियों के  प्रदर्शन की खबर सुनकर सफाई निरीक्षक सुनील कुमार राजपूत , एकाउंटेंट हर भूषण सिंह चौहान, वरिष्ठ लिपिक रमेश सिंह यादव के साथ कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई । पुलिस टीम समझा-बुझाकर राजू राजू वाल्मीकि  को कोतवाली ले वाले गई तब पालिका की गाड़ियों को  सफाई के लिए भेजा जा सका |

Leave a comment