भजन प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया समर्पण पर्व

उरई | कलार्पण संस्था की तरफ़ से गणतन्त्र  दिवस पर “समर्पण पर्व” के उपलक्ष्य में बसन्त पंचमी का कार्यक्रम बड़े बड़े धूमधाम से मनाया गया ,जिसकी  अध्यक्षता हरि राम ओमरे ने और मुख्य अतिथि के रूप में दिगम्बर नारायण तिवारी उपस्थित रहे | मंच संचालन रसना तिवारी ने किया |

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया | संस्था के सदस्यों  ने इसमें भजन कीर्तन की प्रस्तुतियां दी | कार्यक्रम में कलार्पण के  प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर नारायण तिवारी ने भजन प्रस्तुत किया |  जिला उपाध्यक्ष संध्या चौहान जी ने भजन प्रस्तुत किया |

 इसके बाद अमृता सक्सेना ,   दीप शिखा और रानू प्रजापति ने भी  अपनी भजन की प्रस्तुति दी , कार्यक्रम में  संरक्षक हरि शंकर सविता ,सह मन्त्री डॉ. सविता सिन्दूर, मन्त्री ज्ञानेन्द्र कुमार ,कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ,सदस्य के रूप दिनेश श्रीवास्तव ,माला श्रीवास्तव, श्रद्धा  सेंगर ,ओमलता  ,रेखा सोनकिया रीना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे |

Leave a comment