जालौन-उरई । आयुर्वेदिक चिकित्सा से लोगों को जोड़ने के लिए नगर के मोहल्ला पुरानी हाट में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 453 मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया गया।
रविवार को आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुरली मनोहर के तत्वावधान में मोहल्ला पुरानी हाट में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए डां अमर सिंह ने कहा कि यह शिविर मोहल्ले के लोगों के काफी फायदेमंद है। सबसे ज्यादा लाभ उन महिलाओं को होगा जो छोटे मोटे रोगों के उपचार के चिकित्सालय तक जाने में कतराती है। मोहल्ले में भी चिकित्सा टीम होने से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार की सुविधा मिल रही है। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय अधीक्षक डां अमर सिंह, डां पूजा राजपूत, फार्मासिस्ट प्रेम नारायण द्विवेदी, नर्स नेहा सिंह, वार्ड वाॅय राहुल पाठक, शानू, किशन, मोहन की टीम ने शिविर में आये मरीजों का जुखाम, खांसी, श्वांस, बात,प्रवाहिका, अतिसार, प्रतिश्याम, विषम ज्वर, रक्तचाप, मधुमेह ,अतिसार,अर्श, अश्मरी, मूत्रकृच्छ, खांसी,घुटने के दर्द तथा गृहणी के आये मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवा दी गई। शिविर में 453 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 5-7 दिन की दवा दी गयी ।







Leave a comment