कालपी_ उरई | शनिवार की दोपहर को कालपी – मंगरोल मार्ग पर जीप तथा मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में वाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सवारियां तथा स्कूली बच्चों को ले कर कमांडर जीप यहाँ से मंगरोल की ओर जा रही थी। तभी कीरतपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटर साइकिल से जीप टकरा गई। इस टक्कर में जीप सड़क किनारे पलट गई तथा मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई| बाइक सवार हरेंद्र सिंह पुत्र मानसिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम देवकली थाना कालपी गंभीर रूप से घायल हो गया| घायल हरेंद्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया| हालत गंभीर होने पर युवक को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पाकर इलाकाई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है।







Leave a comment