जालौन-उरई । चुर्खी रोड पर श्री बालाजी मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी के बाल रूप की स्थापना के मौके पर शोभायात्रा निकाली गयी। नगर के मंदिरों का भ्रमण कराने के बाद मूर्ति की स्थापना की गयी।
सेवानिवृत्त फौजी जोशियाना निवासी अलखबीर सिंह ने चुर्खी पर एक मंदिर का निर्माण कराया है। मंदिर में श्री हनुमानजी के बालाजी स्वरूप की मूर्ति की स्थापना के पूर्व नगर में शोभायात्रा यात्रा निकाली गयी। अलखबीर व उनकी पत्नी सुनीता देवी श्री हनुमान जी के बालाजी स्वरूप की मूर्ति को लेकर पंडित देवीशरण शास्त्री के नेतृत्व में बैंड-बाजे की धुनों के बीच कर्ण प्रिय भजनों के साथ आगे बढ़ रही थी। मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा देवनगर चौराहे पर हनुमानजी मंदिर, कोतवाली मार्ग पर काली माता मंदिर, नाना महाराज मंदिर व नगर के प्राचीन छोटी व बड़ी माता मंदिर के साथ द्वारिकाधीश मंदिर होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर तथा अन्य लोगों भगवान की भक्ति में झूम कर आगे बढ़ रहे थे तथा जय श्री राम जय हनुमानजी के उद्घोषक आगे बढ़ रहे थे। इस मौके पर रामकुमार त्रिवेदी, अनिल कुमार, विमला देवी, शिवम, सागर, विमलेश, ईलू, सोनू आदि भक्त सम्मलित थे।







Leave a comment