जालौन-उरई । मां नव दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित 251 कलश एवं 151 मीटर चुनरी भ्रमण के तहत  30 जनवरी को समय लगभग 8:00 बजे बड़ी माता मंदिर प्रांगण से अकोडी दुबे महागौरी मां कामाक्षा मंदिर के लिए पदयात्रा का आयोजन किया गया है |  कार्यक्रम प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उक्त कार्यक्रम मे सभी नगरवासी उपस्थित होने का कष्ट करें। साथ ही जिन महिलाओं को कलश उपलब्ध नहीं हो पाए है वह नगर के बड़ी माता मंदिर में अपनी कलश रसीद प्राप्त कर लें ।

Leave a comment