कालपी-उरई | बीती रात को सड़क के हालात को देखने गए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार आईएएस ने इटावा रोड पर अवैध मोरम से लदे ट्रक को पकड़ कर सीज करने कर दिया |
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आटा क्षेत्र में सड़कों की हालातों का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी की टीम निरीक्षण कर रही थी | सभी सुरहती गांव के पास रोड पर एक ओवर लोड मोरम लदे ट्रक को देख कर उन्होंने रोका और उसके ड्राइवर से कागजात मांगे तो वह रॉयल्टी प्रपत्र नहीं देखा पाया | इस दौरान उप जिलाधिकारी की सूचना पर इटौरा पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंच गई | उप जिलाधिकारी ने ट्रक को पकड़ कर पुलिस अभिरक्षा में इटौरा चौकी परिसर में खड़ा करके सीज कर दिया | पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को सुनकर अवैध खनन तथा ओवरलोड गाड़ी चलाने वालों में हड़कंप मच गया।







Leave a comment