उरई | जिलाधिकारी /सहायक रिटर्निंग ऑफिसर इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र जालौन चाँदनी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 जनपद जालौन में भी होना है जिसके लिए मतदान के दिन 30.01.2023 को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किये जाने की राज्यपाल महोदया द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गयी है। उक्त आदेश जनपद जालौन के समस्त विभागों / विभागध्यक्षों / स्थानीय निकायों तथा अर्द्धशासकीय विभागों पर लागू होगें।







Leave a comment