उरई। पैरोल पर छूटकर 3 वर्ष से लापता चल रहे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी रामपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिये 5 हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया गया था फिर भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ रहा था।
लगभग 3 साल पहले कोरोना के बहाने जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बंद रोहित भदौरिया पैरोल पर छूटकर बाहर आ गया था और इसके बाद फरार हो गया था। इस बीच कई बार अदालत में उसकी तारीख पडी लेकिन वह पेश नहीं हुआ तो विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया । इस पर पुलिस उसे पकडने के लिये सक्रिय हो गयी लेकिन शातिर रोहित पुलिस को चकमा देता रहा।
बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि वह जगम्मनपुर के पास महूटा के जंगल में मौजूद है इस पर थानाध्यक्ष रामपुरा राजीव कुमार सिंह वैश्य व एसओजी प्रभारी योगेश पाठक ने दलबल के साथ वहां पहुंचकर उसे घेर लिया। पुलिस को देखकर रोहित ने भागने की कोशिश की लेकिन वह पुलिस की घेराबंदी को तोड नहीं पाया और दबोच लिया गया उसके कब्जे से एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं।








Leave a comment