उरई। शिक्षक एमएलसी के चुनाव के लिये सोमवार को होने वाले मतदान की सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गयी हैं। डीएम चांदनी सिंह और एसपी इरज राजा ने निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के बाद व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिले में 2433 वोटर पंजीकृत
जिले में इस चुनाव के लिये 2433 शिक्षक मतदाता पंजीकृत हैं जिनके लिये 17 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी चांदनी सिंह ने पोलिंग पार्टियों को दी गयी सामग्री का कांउन्टर पर मिलान कराया। पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस जवानों को भी लगाया गया है जो मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित पहुंचायेगें।
पुलिस लाइन में ब्रीफिंग
डीएम और एसपी ने चुनाव ड्यूटी में लगाये गये कर्मचारियों और पुलिस जवानों को संयुक्त रूप से निष्पक्षता पूर्वक मतदान कराने के लिये ब्रीफ किया। ध्यान रहे कि मतदान के लिये सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। कर्मचारियों और पुलिसजनों को आगाह किया गया है कि मतदान वाले दिन या इसकी पूर्व संध्या पर किसी भी व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार न करें। मतदान के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करें । उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के दौरान मतदान स्थल के 100 मीटर के दायरे में सेलफोन, कार्डलैस फोन, वायरलैस आदि का प्रयोग निषिद्ध रहेगा।








Leave a comment