लखनऊ। बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तिवारी एडवोकेट ने राजनीतिक क्षेत्र में भानुप्रताप वर्मा को बुंदेलखंड का गौरव बताते हुये उनके लिये इसी तरह राष्ट्रीय राजनीति में ऊंचा स्थान बनाये रखने की कामना व्यक्त की ।
महेन्द्र कुमार तिवारी के अलावा सुरेन्द्र अग्निहोत्री उपाध्यक्ष , राकेश पटेरिया उपाध्यक्ष, राजीव कुमार सिंह विशिष्ट सदस्य व डा0 आनन्द सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। महेन्द्र तिवारी ने ध्यान दिलाया कि भानुप्रताप वर्मा परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आ चुके हैं। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने परिषद के पदाधिकारियों के साथ भेंट पर प्रसन्नता जाहिर की।








Leave a comment