उरई। छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रीय जन जागरण ट्रस्ट की आवश्यक बैठक संजीव सिंह पटेल गुडडू भइया अकोढी के पटेल नगर स्थित आवास पर चै0 जय करन सिंह की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित हुई जिसका संचालन रामशंकर छानी ने किया ।
चै0 जय करन सिंह ने कहा कि शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व महान था जिनसे समाज को किसी की नाजायज अधीनता के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होने बताया कि 19 फरवरी को उनकी जयंती मनाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस अवसर पर जिले में पहली बार शिवाजी चैक पर धूमधाम से कार्यक्रम किया जायेगा जिसमें राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की हस्तियां पधारेगीं।
बैठक में डा0 वीरेन्द्र सिंह पहाडपुरा ,रामशंकर छानी, संजीव पटेल अकोढी, हरी निरंजन बिलोक पुरा , मंगल सिंह लम्बरदार , राजीव निरंजन इमिलिया नेता जी , नृपेन्द्र सिंह , राजा भइया खरूसा, लाखन सिंह प्रधानाचार्य आदि उपस्थित थे।








Leave a comment