उरई | जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चाँदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन -2023 इलाहाबाद -झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन (एमएलसी) को सकुशल, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की जनपद में हो रहे मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार नजर बनी रही। मतदान शुरू होते ही कालपी, कदौरा आदि क्षेत्र के बूथों की स्थिति का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। भ्रमण के दौरान पीठासीन अधिकारी से मतदान की कुशलता की जानकारी लेते रहे साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए। जनपद में प्रशासनिक व पुलिस की तत्परता से चुनाव निष्पक्ष स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान जनपद में उ०प्र० विधान परिषद झांसी–इलाहाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन मतदान 82.6 प्रतिशत रहा।








Leave a comment