उरई| | आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील परिहार और जिला प्रभारी अर्पित चौहान के नेतृत्व में पार्टी साथियों ने कोतवाली के सामने एकत्रित होकर गांधी चबूतरा से लेकर कलेक्ट्रेट तक जोरदार प्रदर्शन करते हुये एक ज्ञापन राज्यपाल महोदया के नाम सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह मौर्य को सौंपा और बताया कि सरकार द्वारा सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध न कराये जाने एवं बिजली दरों में होने वाली बेतहाशा वृद्धि को रोकने के सम्बन्ध में हमारा कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान वर्तमान सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में बिजली को लेकर ये स्पष्ट किया गया था कि चुनाव जीतने के बाद सरकार जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी जो कि भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में भी शामिल था पर ऐसा नहीं हुआ और हाल ही में बिजली के दाम घटना तो दूर की बात बल्कि सरकार ने बिजली की दरों में 23% वृद्धि का प्रस्ताव भी रख दिया जिससे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा और ये प्रस्ताव कहीं से भी स्वीकार करने योग्य नहीं है। जबकि देश में 30% तक कोयले का उत्पादन भी बढ़ा है फिर क्यों बिजली की दरें बढ़ाई जा रहीं हैं | राज्य सरकार ने जनता और विशेषकर किसान भाइयों के साथ वादा खिलाफी की है और अब उन्हें आर्थिक रूप से पीड़ित किया जा रहा है।
बिजली, समाज के सभी वर्गों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है | आम आदमी पार्टी जालौन अपील करती है कि उक्त मामले में हस्तक्षेप कर मुख्यमंत्री जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए एवं बिजली के दामों में होने वाली बेतहाशा वृद्धि को रोकने की उचित कार्यवाही करें जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ न पड़े | आम आदमी पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और करती रहेगी l इसी सन्दर्भ में दिनांक 25 -01-2023 को आम आदमी पार्टी द्वारा राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में सरकार द्वारा की गई वादा खिलाफी के खिलाफ प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में चेतावनी धरना प्रदर्शन भी किया गया था | अगर सरकार ने जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई तो आम आदमी पार्टी आज के विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद चरणबद्ध और भी आंदोलन करेगी |
मंगलवार के इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के अर्पित चौहान बुंदेलखंड सचिव /जिला प्रभारी जालौन, सुनील परिहार जिलाध्यक्ष,प्रवीण रायकवार जिला महासचिव,यशपाल सिंह टिकुरी जिला उपाध्यक्ष, मम्मू खान जिला उपाध्यक्ष,रंजना अग्रवाल महिला जिलाध्यक्ष,भूपसिंह राजपूत जिला सचिव,प्रदुम्म जिला सचिव,अब्दुल हमीद जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,हरिकिशुन कर्ण जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, मुकेश राजपूत जिलाध्यक्ष यूथ विंग,महेन्द्र ददरी SCST प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव,प्रखर बाजपेयी बुंदेलखंड सचिव यूथ विंग,आशाराम आजाद, जिला महासचिव SCST प्रकोष्ठ,श्रद्धा चौरसिया, प्रतिमा,रेनू सोनी,नीलम,सोनल सोनी माधवगढ़,जगदीश गुप्ता,अंतराम ओमरे,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे |








Leave a comment