जालौन। नवीन बार एसोसिएशन तहसील जालौन की नयी कार्यकारिणी का गठन के लिए आज चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। सर्वसम्मति से सभी पदों पर चुनाव हुआ जिसमें गोविन्द चतुर्वेदी अध्यक्ष व कमलेश सिंह सेंगर महामंत्री बनाये गये हैं। 

मंगलवार को तहसील परिसर में बने बार भवन में नवीन बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी केसी त्रिपाठी, विनय दीक्षित व वीरेंद्र कुमार झा ने सर्वसम्मति से हुए गठन की जानकारी दी। नई कार्यकारिणी में गोविंद सिंह चतुर्वेदी को अध्यक्ष, कमलेश कुमार प्रजापति वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेंद्रकांत त्रिपाठी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलेश सेंगर महामंत्री, वीरेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, उदयभान सिंह सचिव प्रशासन, आदित्य प्रताप सिंह सचिव मीडिया, रामकेश सचिव लाइब्रेरी व अनिल कुमार व विनय कुमार दीक्षित को वरिष्ठ सदस्य एवं राकेश मिश्रा व वीरेंद्र कुमार कनिष्ठ सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर सुभाष चंद्र मिश्रा, प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, राकेश कुमार, बुद्ध सिंह, कृष्णचंद्र त्रिपाठी, राजा सिंह तोमर, लक्ष्मीचंद्र मिश्रा, लोकेंद्र सिंह सेंगर, रामकुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment