जालौन-उरई। गढ़गुवां में धार्मिक स्थल के आसपास गांव के लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है। ग्रामीणों ने अवैध कब्जे को हटवाने की मांग एसडीएम से की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवां निवासी जगमोहन सिंह, सुरेशचंद्र, देवेंद्र, मनीष कुमार, रामजी, चंद्रशेखर, संतोष कुमार आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में पुराना देवीजी का चबूतरा और ब्रह्मदेव का चबूतरा है। उक्त स्थान पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है। जिससे भक्तों को पूजा पाठ करने में परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं महिला भक्तों को परिक्रमा करने में भी दिक्कत आ रही है। जब अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाता है तो वह लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से धार्मिक स्थलों पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग एसडीएम से की है।







Leave a comment