Jalaun Times7:16 PM (4 hours ago)
to me

पुलिस के रौद्र रूप कांपे बदमाश, डकोर थाना क्षेत्र में 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को दुस्साहस दिखाने पर पैर में मारी गोली  
उरई। नये पुलिस अधीक्षक इरज राजा ने पुलिस को अपराधियों में खौफ कायम करने के लिये उन पर आक्रामक अंदाज में टूट पडने को मुस्तैद कर दिया है जिसकी पहली झलक डकोर थाना क्षेत्र में 25-25 हजार रूपये के इनामी गैंगस्टरों से रोमांचक मुठभेड के बतौर देखने को मिली। इसमें पुलिस ने एक गैंगस्टर को पैर में गोली मारकर  घायल कर दिया हालांकि दूसरा बदमाश फायरिंग के बीच चकमा देकर भाग निकला। इस कार्रवाई में एक पुलिस जवान को भी गोली लगी है।
      बताया गया है कि गौकशी, गैंगस्टर एक्ट व शस्त्र अधिनियम आदि में वांछित दो खूंखार अपराधियों को पकडने के लिये पुलिस काफी दिनों से सक्रिय थी जिनके नाम जावेद उर्फ डुकरिया निवासी चांदापुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात व उसका एक साथी है बताये गये हैं। इनके शिकंजे में न आने पर पुलिस अधीक्षक ने दोनो पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था फिर भी यह लोग पुलिस की पहुंच से दूर बने हुये थे।
      इसी बीच आज सूचना मिली कि डकोर से राठ जाने वाली रोड के पास वाले रास्ते में दोनों बाइक से जा रहे हैं तो डकोर के प्रभारी निरीक्षक उदयभान गौतम ने उनकी घेराबंदी कर दी जिस पर दुस्साहस दिखाते हुये दोनो ने पुलिस पर अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी । पुलिस ने साहस का परिचय देते हुये जबाबी मोर्चा संभाला । इस दौरान पुलिस के एक जवान को गोली लग गयी फिर भी पुलिस विचलित नहीं हुयी । पुलिस ने आगे बढकर उनकी फायरिंग का जबाव दिया नतीजतन जावेद उर्फ डुकरिया को पैर में गोली लगी जिससे वह लडखडाकर गिर पडा और पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। जबकि आपाधापी में उसका दूसरा साथी फरार हो जाने में कामयाब हो गया। उसकी बाइक और तमंचा भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।
     उधर पुलिस के रौद्र रूप को देखकर अन्य बदमाश त्राहिमाम त्राहिमाम को मजबूर हो उठे हैं। यही कारण है कि मंगलवार को 2 बदमाशों ने जिन पर 25-25 हजार का इनाम है पुलिस के भय से अदालत में समर्पण कर दिया। इनके नाम आरिफ और रईस अहमद बताये गये हैं। दोनों ही चांदपुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात बताये गये है। पुलिस का बदमाशों पर टूट पडो का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। मुठभेड की खबर के बाद अधिकांश बदमाश या तो भूमिगत हो गये हैं या जिले से भाग निकलने का मौका तलाशने में लग गये हैं।

Leave a comment