प्रभारी मंत्री का जिले में तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम


उरई। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति गुरूवार से जिले के तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर पहुंच रहे हैं। इसमें जिले के राजनैतिक और प्रशासनिक हालातों पर मंथन होगा। इस आधार पर अधिकारियों के लिये शासन में उनके द्वारा सौपीं जाने वाली रिपोर्ट अत्यन्त महत्वपूर्ण मानी जायेगी।
     प्रजापति गुरूवार को कार से शाम 4 बजे निरीक्षण भवन पहुंचेगें और 5ः15 बजे जिला कार्यालय पहुंचकर जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगें। 3 फरवरी को उनकी सुबह 9 बजे से 10 बजे तक विचार परिवार के सदस्यों के साथ बैठक व संवाद होगा। 11ः15 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में जिला व राज्य सरकार की सभी विकास परियोजनाओं की प्रगति, लोक कल्याणकारी योजनाओं व कानून व्यवस्था आदि के संबंध में समीक्षा बैठक करेगें। 12ः30 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया जायेगा। 2ः30 बजे विकास खंड जालौन के हरदोई राजा गांव में जन चैपाल का आयोजन करके गौशाला का निरीक्षण किया जायेगा। शाम 4ः30 बजे बोहदपुरा में 50 शैया अस्पताल का निरीक्षण करेगें। 4ः50 मिनट पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया जायेगा। 4 फरवरी को आखिरी दिन सुबह 10ः15 बजे उरई नगर पालिका की मलिनवस्ती का निरीक्षण होगा। पूर्वान्ह 11ः00 बजे झांसी रोड स्थित रघुवीर धाम में विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित छात्र चेतना जिला संमेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेगें । दोपहर 12ः00 बजे प्रस्थान कर जायेगें।

Leave a comment