| Jalaun Times | ![]() ![]() | ||
to me![]() | |||
सिरसाकलार-उरई। ब्लाक संसाधन केन्द्र मदारीपुर में शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसियेशन के बैनर तले शिक्षा मित्रों की बैठक आयोजित हुयी जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिये जाने के साथ 20 फरवरी को लखनऊ में होने वाले संगठन के महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आवाहन किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि संगठन की एकजुटता में बडी ताकत होती है ऐसे में सभी शिक्षा मित्रों को अपने हक की लडाई लडने और मान स्वाभिमान की सुरक्षा के लिये एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सन्निकट है जिसमें अपने हक की आवाज को बुलंद रखते हुये हमें सरकार के साथ रहना है और एकजुटता के प्रदर्शन के लिये 20 फरवरी को लखनऊ पहुंचना है। बैठक में काशीप्रसाद ब्लाक अध्यक्ष , केसी यादव , अखिलेश, अजय निषाद, नीलम , योग्यता यादव , शशि , ममता सिंह, आदि रहे।








Leave a comment