![]() ![]() | |||
![]() | |||
सिरसाकलार-उरई। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी की तत्पर कार्रवाई से किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले के आरोपी को आनन फानन गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया गया है कि दो दिन पहले किशोरी ने अपने पिता के साथ थाने आकर शिकायत की थी कि सिरसाकलार निवासी मनीष (24वर्ष) पिछले 7-8 महीने से धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। तंग आकर जब उसने घर में यह बात पिता को बतायी तो उन्होने थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराने का निश्चय किया। किशोरी की शिकायत की गंभीरता समझते हुये थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी ने मनीष के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद वे आरोपित की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गये। आज उन्होने युवक को दबोचकर चालान करने के बाद अदालत में भेज दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।









Leave a comment