उरई। कालपी में गुरूवार को हाइवे रोड पर एक महिला के साथ दो युवकों ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दे डाला। गल्ला मंडी के पास हाइवे पर जा रही महिला को मोटर साईकिल से आये दो युवकों ने फुसलाया और वह कुछ समझ पाती इससे पहले उसे नशीला पदार्थ सुघांकर 6हजार रूपये नगद और 5 ग्राम का सोने का पैडल झटककर भाग निकले। होश में आने पर पीडित महिला ने कालपी कोतवाली में गुहार लगायी। दिन दहाडे हुयी इस घटना के कारण पुलिस में हडकंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह सदल बल बदमाशों की टोह मेें जुटे हैं।

Leave a comment