सिरसाकलार-उरई। ग्राम जहटौली के जर्जर पडे जूनियर विद्यालय भवन को ढहाकर नया भवन निर्मित किया जायेगा। भवन ढहाने का ठेका देने के लिये खुली बोली लगवाई गयी जिसमें सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को यह ठेका मंजूर कर दिया गया है।
उक्त विद्यालय का भवन तीन वर्षो से जीर्ण शीर्ण होने के कारण बच्चों की जिन्दगी के लिये खतरा साबित हो रहा था। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने नये सिरे से भवन निर्माण की योजना बनाई है। इसके लिये गत दिवस भवन गिराने के ठेका हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र उत्तम की उपस्थित में बोली हुयी जिसमें सबसे ऊंची बोली 17500 रूपये पर टूटी। बोली के समय ग्राम प्रधान योगेश चैरसिया, प्रधानाचार्या सीमा कठेरिया , शमीम अख्तर शेख भी उपस्थित रहे।








Leave a comment