उरई। हाइवे चैकी के चर्चित इंचार्ज अमर सिंह को तमाम शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक इरज राजा ने पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया। इसी तरह थाना कोंच के सिपाही निखिल पटेल को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा हाल में छोटे स्तर के दागी पुलिस कर्मियों पर की गयी ताबडतोड कार्रवाई से पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। अभी थाना प्रभारियों की बारी नहीं आयी है जिनमें एसपी के तेवरों से दहशत फैली है और वे अपनी गर्दन पर तलवार लटकती महसूस कर रहे हैं।







Leave a comment