बिजली विभाग पर बरसे प्रभारी मंत्री, समीक्षा बैठक में कई विभागों को दी डोज


उरई। जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई सभागार में विकास कार्यो व कानून व्यवस्था पर बैठक आयोजित हुयी जिसमें मंत्री जी ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक इनका फायदा पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
       उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को कागजों पर ही नहीं धरातल पर भी दिखना चाहिये। उन्होने कहा कि कोई पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिये। साथ ही यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी योजना में बिचैलियों का प्रवेश न होने पाये।
      उन्होने कहा कि विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत परखने के लिये अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेें। जो कमियां पायी जाये उनको प्राथमिकता के साथ ठीक कराया जाये।
       समीक्षा में विद्युत विभाग को मंत्री जी की फटकार झेलनी पडी। कहा कि फर्जी बिल मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी। हिदायत दी कि आम शिकायतियों और जनप्रतिनिधियो के फोन अटैन्ड होने चाहिये। उनकी अवहेलना भारी पड सकती है। सरकार ऐसे अभियंताओं के खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी। उन्होने गढडा मुक्त सडकों की सूची उपलब्ध कराने के लिये लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया। कहा कि इनकी क्राॅस चैकिग करायी जायेगी । वे स्वयं सडको का निरीक्षण करेगें । अवैध खनन को लेकर भी उन्होंने कडे तेवर दिखाये। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में बनाये गये सामुदायिक शौचालयों का सदुपयोग हो। वे ऐसे स्थानों पर पहुंचकर इसके लिये लोगो को प्रेरित करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि मरीजों को बाहर की दवायें सरकारी अस्पताल में न लिखी जायें।
     मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जनपद में 419 गौशालाओं में 42 हजार से अधिक गौवंश संरक्षित है। बताया कि निराश्रित गौवंश कों कैटल केचर से पकडकर गौशालाओं में संरक्षित किया जा रहा है। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उन्हें जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ करने के लिये की गयी कार्रवाइयों के बारे में ब्रीफ किया।
     इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 घनश्याम अनुरागी, माधौगढ विधायक मूलचन्द्र निरंजन, जिलाधिकारी चांदनी सिंह , पुलिस अधीक्षक ईरज राजा , अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव , परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, उप जिलाधिकारी राजेश सिंह , केन्द्रीय राज्यमंत्री के प्रतिनिधि रविकांत द्विवेदी, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविन्द चैहान व सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। 

d

Leave a comment