कालपी-उरई। गत दिवस कारागार एवं होमगार्ड विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री डा0 धर्मवीर प्रजापति जब जनपद का दौरा शुरू करने के लिये पहुंचे तो जिले के प्रवेश द्वार कालपी में सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री डा0 प्रवीण सिंह जादौन की अगुवाई में विचार परिवार के संगठनों के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के जिला प्रभारी ओमकार सिंह सेंगर ,पूर्व जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी , सहकार भारती के जिलाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राजावत , भारतीय मजदूर संघ के लक्ष्मीप्रसाद राजपूत , भारत विकास परिषद के अजय महतेले , भारतीय जनता पार्टी के शशिकांत सिंह चैहान, हरगोविन्द सिंह चैहान, जिला मीडिया प्रभारी इंजीनियर अमित कुशवाहा , अमित द्विवेदी, राजेश कुमार गुप्ता, दिलीप राजपूत , डा0 सुरेश प्रजापति सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।








Leave a comment