उरई। मत्स्य पालक विकास अभिकरण की सीईओ दीपमाला सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के नाम से मत्स्य व्यापार को बढावा देने के लिये नवीन योजना प्रारम्भ की गयी है जिसमें 2 परियोजनायें संचालित की गयी हैं। पहली मनरेगा कनवर्जेन्स अथवा पटटा धारक द्वारा स्वयं या अन्य विभागों के माध्यम से सुधारे गये ग्राम सभा तालाबों में प्रथम वर्ष निवेश जैसे मत्स्य बीज, पूरक आहार , जलापूर्ति , दवायें , जाल आदि के क्रय पर अनुदान , दूसरी पटटा धारकों के लिये ही मत्स्य बीज बैंक की स्थापना हेतु स्पान , फ्राई, मत्स्य पूरक आहार , जलापूर्ति संसाधन , हापा जाल आदि के क्रय पर अनुदान योजना का जनपद में लाभ लेने के लिये आॅन लाइन आवेदन 7 फरवरी से 16 फरवरी तक लिये जायेंगें।  

Leave a comment