भाजपा की बजट को लेकर भी गली गली में सरकार के यशोगान का ढोल पीटने की कवायद


उरई। सरकार की हर कार्रवाई पर इवेंट आयोजित करके उसके कदम की खूबियों के बखान से जनमत को लुभाने की रणनीति पर भाजपा बढचढ कर अमल कर रही है। इस क्रम में पार्टी ने शनिवार को हाल में पेश केन्द्र सरकार के बजट को लेकर एक वृहद गोष्ठी जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की जिसे अमृतकाल बजट के भारी भरकम संबोधन की संज्ञा प्रदान की जा रही है। इसमें बताया गया कि बजट में आम लोगों की भलाई के लिये सरकार ने कितने शानदार फेसलें घोषित किये है।
      गोष्ठी की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना ने की तथा हरिकिशोर गुप्ता रिप्पु ने संचालन किया। सभा को रिटायर्ड आई आर एस शम्भूदयाल सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और माधौगढ विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने सम्बोधित किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि ताजा बजट आदर्श बजट है जिसमें सभी वर्गो को राहत दी गयी है। बजट के तहत करमुक्त आय की सीमा 5 लाख रूपये से बढाकर 7 लाख रूपये किया जाना आम करदाताओं के लिये बहुत बडी छूट है जिससे आईटीआर भरने वाले अधिकांश करदाताओं को कोई कर अदायगी नहीं करनी पडेगी।
       उन्होंने बजट की खास बातें बतायी। भाजपा के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बजट की अच्छाइयों को लेकर लोगो के बीच व्यापक चर्चा करें। इस गोष्ठी से उन्हें बजट की खूबियों को जानने व आत्म विश्वास करने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष नये लोक सभा चुनाव होने हैं। जिसके लिये पार्टी कार्यकताओं को अभी से मुस्तैद किया जा रहा हैं। उन्हें बार बार सरकार के फेसलों की सुहावनी तस्वीर लोगो के बीच जाकर दिखाने के लिये लगातार मैदान में उतारने की कबायद युद्ध स्तर पर की जा रही है।

Leave a comment