कोंच-उरई | बजरंग सिंह पुत्र शिवनाथ प्रजापति निवासी ग्राम सिरसाकलार ने थाना रेढर मे तहरीर देते हुए बताया कि घटना दिनांक 2 फरवरी की ग्राम रुरा सिरसा की है | तभी यूपी 21बी एन 8744 के अज्ञात चालक ने वाहन तेजी और लापरवाही से चलाकर मेरे भाई रोहित कुमार को टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गयी | इस सम्बन्ध मे थाना रेढर पुलिस ने मुकदमा धारा 279, 338 , 304 ए और 427 आई पी सी मे दर्ज कर लिया है |






Leave a comment