उरई। जन शिकायतों के निस्तारण की निगरानी हेतु बनाये गये एकीकृत पोर्टल की प्रदेश स्तरीय समीक्षा में जहां जनपद को तीसरा स्थान मिला है वहीं तहसीलों में जालौन व खण्ड विकास इकाइयों के लिहाज से माधौगढ को प्रथम स्थान मिला है। जिलाधिकारी व सहयोगियों में इस मूल्यांकन से उल्लास छाया हुआ है।
सरकारी मामलों में अधिकृत आंकडो से अंाकी जाने वाली स्थिति और धरातल की स्थिति में प्रायः अंतर रहता है। संभव है कि जन शिकायतों के निस्तारण के मामलों में भी उक्त मूल्यांकन इसका अपवाद न हो पर फिलहाल तो जिला प्रशासन इससे गद गद है। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस प्रदर्शन के लिये बधाई दी है। हालांकि उन्होने यह भी कहा है कि जन शिकायतों के निस्तारण के बारे में आपकी रिपोर्ट लोगों के लिये विश्वसनीय होना चाहिये। इस हेतु पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता बरते जाने की जरूरत है।







Leave a comment