कोंच-उरई | कोंच सर्किल के थाना एट के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण सिंह ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पचोखरा मे जुआ खेल रहे लोगो को पकड़ लिया |  पकड़े गए लोगो में शिव करन सिंह समेत आठ अन्य लोग शामिल हैं |  मौके पर पुलिस को माल फड़ से 10560 रुपये और जामा तलाशी में 4040 रुपये बरामद किये गए है | साथ ही छह एंड्रैड मोबाइल फोन ,  एक कीपेड फोन व चार सादा फोन मिले हैं |  उधर थाना रेढर के प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही के निर्देश पर शराब पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है | इसी अभियान के अंतर्गत रेढर थाने के दरोगा देवेन्द्र सिंह ने बीते दिन ग्राम परावल की मड़ैया से शिवकांत सिंह पुत्र हरिओम सिंह निवासी रोरा को पकड़ लिया और तलाशी लेते समय पच्चीस देशी शराब के क्वार्टर बरामद किये हैं |  पुलिस ने दफा 60 आबकारी अधिनियम मे मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है |

Leave a comment