कोंच-उरई | 156(3) कोर्ट के आदेश पर कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कराते हुई श्रीमती सीमा पत्नी पंकज विश्वकर्मा निवासी ग्राम परेथा ने तहरीर दी जिसमें बताया गया है कि घटना 23/10 की ग्राम परेथा की है |  विनोद पुत्र गेंदालाल वर्मा निवासी ग्राम कुदारी थाना कैलिया व छह अन्य लोगो ने वादिया के बाबा गेंदालाल से धोखाधड़ी कर अपने व अपने पुत्र के नाम बैनामा करा लिया है और वादिया के साथ गाली गलोच कर जान माल की धमकी दे रहे हैं | इस पर कोंच कोतवाली में मुकदमा धारा 420,  504 और 506 आई पी सी मे दर्ज कर लिया गया | 

उधर कोंच सर्किल के थाना नदीगांव में तहरीर देते हुए विमलेश कुमार पुत्र राम भान सिंह निवासी ग्राम ईश्वरी ने बताया कि घटना दिनांक 2 फरवरी की गाँव की है | विनीता पत्नी राम शंकर निवासी ग्राम ईश्वरी व उनके साथ दो अन्य लोगो ने मुझे व मेरी माँ कौशल्या व पिता राम भान के साथ मार पीट कर दी और घर मे बन्धक बना लिया | पुलिस ने  धारा 323 और 342 आई पी सी मे मामला दर्ज कर लिया है |

Leave a comment