जालौन-उरई ।   टीस के चलते  गाँव के ही कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली निवासी सुमन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही प्रवेश कुमार उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। अक्सर उसके साथ गाली, गलौज कर झगड़ा करते रहते हैं। शांति बनाए रखने के लिए वह शांत रहता है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शनिवार की शाम उक्त प्रवेश कुमार उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली, गलौज कर रहे थे। जब उसने गाली देने से मना किया तो उन्होंने मानसिंह व पत्नी विनीता को बुला लिया। लाठी, डंडे लेकर तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख उक्त सभी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a comment