जालौन-उरई । दो दिन पूर्व घर से दवा लेने के लिए गई महिला वापस घर नहीं लौटी। पति ने महिला की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी जाबिर ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी रेशमा कई दिनों से बीमार चल रही थी। तीन दिनों से वह अस्पताल में दवा लेने के लिए जा रही थी। शुक्रवार की दोपहर भी बच्चों से दवा लेने की बात कहकर घर से चली गई थी। शाम को जब वह घर लौटे तो बच्चों ने इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने पत्नी की तलाश शुरू की। सभी संभावित स्थानों पर रिश्तेदारी आदि में पूछतांछ के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पीड़ित पति ने पत्नी की बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।






Leave a comment