जालौन-उरई । पारिवारिक विवाद के चलते भाइयों के बीच झगड़ा होने पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी |

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी दिलीप व राजेश के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। मोहल्ले के लोगों ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को कोतवाली ले आई। जहां उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

Leave a comment