जालौन-उरई । नवकुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ 6 फरवरी दिन सोमवार को कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उरई मार्ग स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के साथ ही इस वर्ष 9 कुंडीय श्रीसीताराम महायज्ञ का भी आयोजन हो रहा है। मंदिर के पुजारी कमलेश ने बताया कि धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है। मंदिर व आसपास सजावट का काम पूरा हो गया है। श्रीमदभागवत की व्यास पीठ का निर्माण हो चुका है। दंदरौआ सरकार रामलीला मंडल की ओर से मंदिर परिसर में श्रीरामलीला का मंचन होगा जो रात 8 बजे से 11 बजे तक चलेगा। इसके साथ ही श्रीराम नाम संकीर्तन व श्रीराम चरित मानस का पाठ भी होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 6 फरवरी दिन सोमवार को कलश व शोभायात्रा के साथ होगा और 13 फरवरी को पूर्णाहूति व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। भगवताचार्य आचार्य सत्यम व्यास के मुखारबिंद से श्रीमदभागवत कथा सुनाई जाएगी। यज्ञाचार्य के रूप में शिवम द्विवेदी बनारस रहेंगे। श्रीराम संकीर्तन बाबा परशुराम दास मंडली द्वारा व श्रीराम चरित मानस पाठ उमेश विकल व सुरेंद्र पांचाल द्वारा किया जाएगा।

Leave a comment