सरकारी नौकरियों की आशा सजोये युवाओं को छात्र जीवन से ही विकल्पों की ओर डायवर्ट करने की कवायद शुरू

 
उरई। सरकारी क्षेत्र की नौकरियों से आशा जोडकर रखने के युवाओं के टेªन्ड को छात्र जीवन से ही डायवर्ट करने की कवायद शुरू हो गयी है ताकि भविष्य में सरकारी नौकरियांे के अवसर न देख मोहभंग के शिकार युवाओ में असंतोष के विस्फोट की नौबत न आये।  यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स 2023 के आयोजन के मददेनजर स्थानीय दयानंद वैदिक काॅलेज में छात्र छात्राओं का उन्मुखीकरण करने के उद्देश्य से प्रदेश में पूंजी निवेश आकर्षित किये जाने की योजनाओं की जानकारी देने के लिये छात्र/छात्राओं का ओरियन्टेेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के प्रोफेसर अरविन्द कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि पहली बार सरकार छात्रों के बीच आयी है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को स्वाबलंवी एवं आत्म निर्भर बनाने का जो संकल्प लिया है उसको पूरा करने में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा । उन्होंने कहा कि निवेश से ही रोजगार के नये अवसर मिलेगें। कहा कि जनपद में 46099 करोड का निवेश निवेशको द्वारा किया जायेगा। जैसे सूरज चमकता है वैसे ही जनपद चमकेगा।
       उन्होने छात्रों के लिये इसमें संभावनायें उकेरते हुये कहा कि आप सभी को इसमें बहुत विकल्प उपलब्ध हैं। कौशल विकास को नई शिक्षा नीति में प्राथमिकता दी गयी है। जो सभी के लक्ष्यों को पूर्ण करने तथा रोजगार लेने की बजाय रोजगार सृजन की भूमिका में लाने के लिये महत्वपूर्ण होगी। इन्वेस्टर्स समिट का उददेश्य देश के युवाओं को सशक्त बनाकर धरातल पर पहचान देना है। विशिष्ट अतिथि विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य धीरेन्द्र सिंह सचान ने कहा कि यह प्रशिक्षण आपके भविष्य को बेहतर दिशा प्रदान करने मेें सहायक होगा। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव ने निवेश हेतु सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से अवगत कराया। नोयडा के प्रबंधक आरके पाण्डेय ने भी विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी । इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर राजेश सिंह , मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नरेन्द्रदेव शर्मा , जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पण्डित , डीवी काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित थे। झांसी से प्रोफेसर बीबी त्रिपाठी और एसपी गुप्ता ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करायी। 

Leave a comment